अदानी पावर प्लांट में मिट्टी धसने से एक मजदूर की मौत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही उजागर
उर्गा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पताढ़ी मे
Samachar Chhattisgarh. संचालित अदानी पावर प्लांट मे हुआ दर्दनाक हादसे में पावर मेक ठेका कंपनी काम करने वाले सतीश शांडिल्य 2.5 मीटर गहरे गड्ढे में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था तब अचानक मिट्टी धस जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार वह हादसा उसे वक्त हुआ जब ठेका कंपनी के मजदूर गड्ढे में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था तब अचानक मिट्टी धसने से सतीश बुरी तरह से गंभीर घायल हो गया उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया इसकी सूचना मिलते ही उर्गा थाना के उप निरीक्षक राजेश तिवारी ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी वही सूत्रों के अनुसार दावा किया जा रहा है कि प्राइवेट कंपनी पावर मेक द्वारा भारी बारिश के बावजूद ठेकेदार पर दबाव बनाकर खतरनाक परिस्थितियों में वेल्डिंग के कार्य कराया जा रहा था जिससे इस हादसे ने एक बार फिर से प्राइवेट कंपनी द्वारा लेबर सुरक्षा को लेकर लापरवाही उजागर हुई है वहां के स्थानीय लोगों को कहना है कि कंपनी केवल अपने प्रोजेक्ट समय पर पूरे करने के लिए मजदूर की जान जोखिम में डालती है पुलिस मार्ग कम कर मामले की जांच में जुड़ गई है



















