अभी भी कई गांवों मे ग्रामीण लोग अपने मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं जैसे रोड पानी पुलिया और लाइट
कोरबा जिला के पौड़ी बल्क के अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजारी के आश्रित गांव धनवार पारा जहां पुलिया रोड नहीं होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है
एंकर ,कोरबा जिला पोड़ी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजारी के आश्रित गांव धनवार पारा में पुलिया रोड नही होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है बारिश के दिनों में स्कूल जाते बच्चों को भी कई तरह की दिक्कत आती है कहि सड़कें ख़राब है तो कहि जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है जिसे वाह के ग्रामीण और बच्चों को काफ़ी कठिनाइयों को सामना करना पड़ता है वही ग्रामीणों ने सरपंच के द्वारा कई बार जनपद पंचायत जिला पंचायत में प्रस्ताव दिया गया हैं विधायक को भी प्रस्ताव दिया गया लेकिन किसी ने हमारि गुहार नही सुनी और आज भी बारिशों में नाला मे पानी भर जाने कारण बच्चे नाला पार कर स्कूल जाते है ग्रमीणों ने बताया कि यह क्षेत्र हाथी प्रभावित क्षेत्र जो हमेशा डर सा बना रहता है की कहि हाथियो का दल न पहुंच जाए रोड पर पुलिया नहीं बनने के कारण छोटे बच्चे कहीं जंगली जानवर का शिकार ना हो जाए




















