एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
Samachar Chhattisgarh Korba.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल एक राष्ट्र-एक चुनाव के तहत पूरे देश में चल रहे व्यापक अभियान का शुभारंभ कोरबा ज़िला के शासकीय ई.वि.पी.जी. महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान के रूप में किया गया। कोरबा जिले के ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी शिवरतन शर्मा विधायक भाँटपारा के निर्देशानुसार भाजपा ज़िला अध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन से सह संयोजक मोंटी पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मोंटी पटेल ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रणाली में व्यापक सुधार लाने वाला कदम है, जिससे समय, संसाधन और खर्च में कमी आएगी। साथ ही इससे लोकतंत्र में जनता का विश्वास बढ़ेगा और राजनीतिक दलों को सकारात्मक राजनीति के लिए प्रेरणा मिलेगी। एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाएगी, बल्कि प्रशासनिक स्थिरता, संसाधनों की बचत और विकास कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।



















