कनौजिया रजक समाज का वार्षिक सामाजिक मिलन एवं युवक–युवती परिचय सम्मेलन 15 मार्च को
कोरबा।
जिला कनौजिया रजक समाज, कोरबा (छत्तीसगढ़) का वार्षिक सामाजिक मिलन समारोह एवं युवक–युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में समाज के जिला अध्यक्ष, परिक्षेत्र अध्यक्षों, संरक्षकों, वरिष्ठ समाजसेवियों तथा समाज के सभी पुरुषों, माताओं एवं बहनों को सूचित किया गया है कि सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार यह कार्यक्रम दिनांक 15 मार्च 2026 (रविवार) को पथरीपार स्थित सामुदायिक भवन, कोरबा में आयोजित होगा।
बताया गया कि दिनांक 10 मार्च 2026 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को मार्च माह में आयोजित करने का कारण फरवरी में अधिकांश बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं होना बताया गया, ताकि अधिक से अधिक समाजजन कार्यक्रम में शामिल हो सकें।
इस बैठक में जिला कनौजिया रजक समाज के सभी परिक्षेत्र अध्यक्ष, संरक्षक एवं सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और अधिक संख्या में समाजजनों की उपस्थिति की अपील की गई है।
— जिला कनौजिया रजक समाज, कोरबा
जिला अध्यक्ष: सुखसागर निर्मलकर
जिला सचिव: दर्शन कुमार रजक
जिला कोषाध्यक्ष: मनोज रजक
सहित
रामेश्वर रजक, ईश्वरी कश्यप, अरुण निर्मलकर,
राम निर्मलकर, राजाराम निर्मलकर, विक्की रजक
एवं बालको, दर्री, कोरबा परिक्षेत्र अध्यक्ष,
ग्राम नेवसा व अन्य सामाजिक साथी उपस्थित रहे।




















