Home Social कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 2 से 10 फरवरी तक होगा भव्य...

कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 2 से 10 फरवरी तक होगा भव्य रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कथा, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

65
0

कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 2 से 10 फरवरी तक होगा भव्य रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कथा, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

 

Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा पं. रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा स्थित श्री कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में जनकल्याणार्थ रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 02 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार 02 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा कपिलेश्वर नाथ मंदिर से साजा शिव मंदिर तक जल लेकर पुनः कथा स्थल पहुंचेगी। इसके पश्चात 03 फरवरी 2026 से वेदी मंडप पूजन एवं यज्ञाहुति प्रारंभ होगी।

इस पावन आयोजन में शिव महापुराण कथा वाचक पं. श्री हनुमान दास जी महाराज (अयोध्या वासी संत) द्वारा शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का वाचन किया जाएगा। कथा के माध्यम से शिव-पार्वती विवाह, दक्ष यज्ञ, देवी पार्वती की तपस्या, शिव कृपा, सृष्टि रहस्य सहित अनेक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।

मांगलिक कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे :

02 फरवरी : कलश यात्रा

03 फरवरी : शिव पुराण का महत्व

04 फरवरी : बंधन और मोक्ष का विवेचन

05 फरवरी : दक्ष यज्ञ, शिव-पार्वती विवाह

06 फरवरी : हिरण्यकश्यप तपस्या, ब्रह्मा से वरदान

07 फरवरी : देवी-शिव के क्रियायोग का वर्णन

08 फरवरी : देवी पार्वती का काली रूप धारण

09 फरवरी : देवी पार्वती के साथ वृषभ आरूढ़

10 फरवरी : पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा

10 फरवरी 2026 को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। वहीं दोपहर 1 बजे से महाभंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति एवं समस्त नगरवासी के सहयोग से किया जा रहा है। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here