Home BREKING NEWS कमल किशोर चन्द्रा बने युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) के जिला महासचिव

कमल किशोर चन्द्रा बने युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) के जिला महासचिव

3
0

कमल किशोर चन्द्रा बने युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) के जिला महासचिव

 

Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के अनुमोदन एवं प्रदेश सचिव व कोरबा (शहर) जिला प्रभारी के मार्गदर्शन में, युवा कांग्रेस कोरबा जिलाध्यक्ष राकेश पंकज द्वारा जिले की नई कार्यकारिणी सूची जारी की गई है।

जारी सूची के अनुसार कमल किशोर चन्द्रा को युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कोरबा जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी का विशेष फोकस युवाओं पर है। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी जा रही हैं।

इसी क्रम में प्रदेश एवं जिला युवा कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार कोरबा जिले के कई सक्रिय और कर्मठ युवाओं को संगठन में अहम पदों पर नियुक्त किया गया है। इससे आने वाले समय में युवा कांग्रेस की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कमल किशोर चन्द्रा की नियुक्ति को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि वे युवा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here