कुसमुंडा में चमत्कार जैसा मामला गाय ने दो सिर वाले बछड़े को दिया जन्म जन्म के कुछ देर बाद हुई मौत
Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र स्थित विकास नगर आईबीपी बस्ती में शाम एक दुर्लभ जैविक घटना देखने को मिली यहां निवासी भगवान दास की गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली, बड़ी संख्या में मुहल्लेवासी मौके पर एकत्र हो गए और इसे भगवान का चमत्कार मानते हुए हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेने लगे
हालांकि जन्म के कुछ ही देर बाद बछड़े की मौत हो गई। पशु चिकित्सा जानकारों के अनुसार, दो सिर वाला बछड़ा जन्म लेना पॉलीसेफली (Polycephaly) नामक बेहद दुर्लभ स्थिति के कारण होता है। यह तब होता है जब गर्भावस्था के शुरुआती चरण में जुड़वां भ्रूण पूरी तरह अलग नहीं हो पाते और एक ही शरीर में दो सिर का विकास हो जाता है। इसे एक आनुवंशिक या विकास संबंधी विसंगति माना जाता है
इस अनोखी घटना ने पूरे क्षेत्र में उत्सुकता और चर्चा का माहौल बना दिया है।




















