Home Social कुसमुण्डा परियोजना के 01 नंबर MTK में पीने के पानी के लिये...

कुसमुण्डा परियोजना के 01 नंबर MTK में पीने के पानी के लिये लगे नल पिछले कई दिनों से ख़राब हो जाने पर उसे तत्काल ठीक कराने हेतु कोयला मजदूर सभा (HMS) के परियोजना उपाध्यक्ष ने सिविल प्रबंधन को लिखा पत्र

24
0

 

 

समाचार छत्तीसगढ़ -कोयला मजदूर सभा (HMS) एसईसीएल कुसमुण्डा परियोजना के उपाध्यक्ष मंतोष कुमार ने परियोजना अभियंता (सिविल), कुसमुण्डा परियोजना को पत्र लिखा है, जिसमें प्रबंधन का ध्यानाकृष्ट कराते हुये लेख किया है कि कुसमुण्डा परियोजना के 01 नंबर MTK में पीने के पानी के लिये पूर्व से तीन नल की व्यवस्था की गई थी, वर्तमान में स्थिति यह है कि तीन नल में से दो नल पूर्णतः बंद हो चुके तथा उखड़ चुके हैं, और जो बचा हुआ एक नल है उसमें भी पानी बहुत ही धीमी गति से आ रही है। उक्त MTK में पीने के पानी की कोई और व्यवस्था नही है, इसी नल के सहारे समस्त कर्मचारी पानी पीते हैं, नल खराब हो जाने से बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है, जिस पर पत्र लिखकर श्रमिक नेता ने खराब नल को तत्काल बदलकर नल तुरंत चालू कराने की मांग की है।