Home BREKING NEWS कोरबा: आयुष्मान हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही...

कोरबा: आयुष्मान हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

872
0

कोरबा: आयुष्मान हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा। शारदा विहार स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 27 वर्षीय गर्भवती दुर्गेश्वरी साहू की मौत का मामला सामने आया है। जांजगीर-चांपा जिले के केशोर निवासी बारिश साहू अपनी पत्नी को 24 सप्ताह की गर्भावस्था में कोरबा लेकर आए थे जहां सोनोग्राफी के बाद डॉक्टर ने गर्भपात (अबॉर्शन) कराने की सलाह दी थी

परिजनों के अनुसार 4 अक्टूबर की रात महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने पर अस्पताल में अबॉर्शन और पेट की सफाई करने का दावा करते हुए 5 अक्टूबर की सुबह उसे डिस्चार्ज कर दिया गया परिवार का आरोप है कि डिस्चार्ज के कुछ ही देर बाद महिला के यूरिनल मार्ग से मल का रिसाव शुरू होने लगा स्थिति गंभीर होने पर वे उसे दोबारा आयुष्मान हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बिना इलाज के उसे बालको हॉस्पिटल रेफर कर दिया

बालको हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच में बताया कि महिला के पेट में बच्चा मर चुका था, जिससे गंभीर संक्रमण फैल चुका था संक्रमण बढ़ने के कारण महिला की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

मृतका के परिजनों ने आयुष्मान हॉस्पिटल और डॉक्टर ज्योति श्रीवास्तव पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की अपील की परिजनों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here