Home BREKING NEWS कोरबा की जर्जर सड़कों पर कांग्रेस का हल्ला बोल बालको चौक में...

कोरबा की जर्जर सड़कों पर कांग्रेस का हल्ला बोल बालको चौक में जोरदार प्रदर्शन ‘ट्रिपल इंजन सरकार में सड़कें बदहाल मौतों का सिलसिला जारी

33
0

कोरबा की जर्जर सड़कों पर कांग्रेस का हल्ला बोल बालको चौक में जोरदार प्रदर्शन ‘ट्रिपल इंजन सरकार में सड़कें बदहाल मौतों का सिलसिला जारी

Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा जिले की जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है पीसी सचिव विकास सिंह के मार्गदर्शन में और जिला युवा कांग्रेस कोरबा शहर के नेतृत्व में अलग अलग ब्लॉकों और प्रमुख स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालको चौक में जर्जर सड़क की समस्या पर जोरदार प्रदर्शन किया

प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि मंचों से ट्रिपल इंजन की सरकार का दावा करने वाली सरकार के होते हुए भी कोरबा जिले की सड़कें खस्ताहाल हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं और मौतें हो रही हैं

साहू ने आरोप लगाया कि सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद शासन द्वारा जो मुआवजा दिया जाता है, वह जनता के ही टैक्स का पैसा है उन्होंने सवाल उठाया

“कोरबा जिले में जहां-जहां गड्ढे हैं क्या यही मोदी की गारंटी है

उन्होंने आगे बताया कि कोरबा नगर निगम का वार्षिक बजट 900 करोड़, डीएमएफ के 600 करोड़ और अन्य मदों को मिलाकर कुल 1600 करोड़ रुपए से अधिक का बजट होने के बावजूद कोरबा निगम क्षेत्र की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। ऐसे में जनता के पैसे का उपयोग कहां हो रहा है यह बड़ा सवाल है

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू नहीं की गई, तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here