कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसमा के पहरी पारा में आयोजित एक विवाह समारोह में 43बच्चों के साथ कल परिवार के 51 लोग फूड पायजिग के शिकार माचा हड़कम
Samachar Chhattisgarh Korba :कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसमा के पहरी पारा में आयोजित एक विवाह समारोह में फूड प्वाइजनिंग की घटना से जिले में हड़कंप मच गया। पॉलिथीन में पैक सेव बूंदी खाने के बाद 43 बच्चो के साथ परिवार के कुल 51 सदस्य फ़ूड पाइजनिंग के शिकार हो गए सभी मरीजो को देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए गए।
डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल उपचार शुरू किया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी का उपचार जारी है। डीन डॉ. के.के. सहारे ने जानकारी दी कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं और 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में वितरित सेव बूंदी का स्वाद अजीब था, खाने के कुछ देर बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




















