Home BREKING NEWS कोरबा में अवैध स्क्रैप यार्ड पर पुलिस का शिकंजा 1200 टन...

कोरबा में अवैध स्क्रैप यार्ड पर पुलिस का शिकंजा 1200 टन वाहन पुर्जे जब्त, बरबसपुर बायपास का यार्ड सील

60
0

कोरबा में अवैध स्क्रैप यार्ड पर पुलिस का शिकंजा

1200 टन वाहन पुर्जे जब्त, बरबसपुर बायपास का यार्ड सील

 

Samachar Chhattisgarh Korba .जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध स्क्रैप यार्ड का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में ट्रक, ट्रेलर और हाइवा के पुर्जे जब्त किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक स्क्रैप यार्ड में चोरी से जुड़े लोहे के सामान और वाहनों के पुर्जे अवैध रूप से जमा किए गए हैं। सूचना के बाद उरगा पुलिस ने संबंधित विभागों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए यार्ड पर छापा मारा।

जांच के दौरान स्क्रैप यार्ड संचालक नूर आलम (33 वर्ष), निवासी टी.पी. नगर, कोरबा मौके पर मौजूद मिला। पुलिस द्वारा जब यार्ड में रखे सामान के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने यार्ड में रखे

ट्रेलर की मंडी, डाला बॉडी एवं अन्य लोहे का सामान जब्त किया। जब्त सामग्री का कुल वजन लगभग 1200 टन बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम द्वारा स्क्रैप यार्ड का पंचनामा तैयार कर उसे सीलबंद कर दिया गया। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध कारोबार और अपराधों पर सख्ती जारी रहेगी और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here