Home BREKING NEWS कोरबा में आधुनिक स्वास्थ्य सेवा का नया केंद्र – MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल...

कोरबा में आधुनिक स्वास्थ्य सेवा का नया केंद्र – MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सुविधाएं हुई शुरू

8
0

 

कोरबा में आधुनिक स्वास्थ्य सेवा का नया केंद्र – MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सुविधाएं हुई शुरू

 

Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। अब गंभीर से गंभीर मरीजों का इलाज कोरबा में ही संभव हो सकेगा, क्योंकि MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपनी अत्याधुनिक सेवाओं के साथ आधिकारिक रूप से शुरुआत कर दी है। यह अस्पताल जिले के सबसे किफायती, आधुनिक और भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्रों में शामिल होने जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार MJM हॉस्पिटल में अत्याधुनिक तकनीकों और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे अब कोरबा के मरीजों को रायपुर या बाहर बड़े शहरों में जाने की जरूरत कम पड़ेगी।

अस्पताल की प्रमुख सुविधाएं

100+ बेड की आधुनिक सुविधा

22-बेड अत्याधुनिक ICU

6-बेड डायलिसिस यूनिट

8-बेड इमरजेंसी एवं ट्रॉमा यूनिट

6-बेड NICU—नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल के लिए

प्राइवेट, सेमी-प्राइवेट और जनरल कमरे ₹1000 से शुरू

CT स्कैन, डॉप्लर USG, हाईटेक पैथोलॉजी

2 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर

24×7 फार्मेसी

फिजियोथेरेपी, डाइटीशियन और ऑडियोमेट्री सेवाएं

मेडिसिन, गायनी, पीडियाट्रिक व इंटेंसिव केयर विशेषज्ञों की टीम

अस्पताल प्रशासन का दावा है कि यहां “देखभाल जो राहत दे, भरोसा जो कायम रहे” के सिद्धांत पर सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

कोरबा जिले में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ती जरूरत के बीच MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का आरंभ आम जनता के लिए राहत भरी खबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here