Home BREKING NEWS कोरबा में टेनिस बॉल फ्लड लाइट क्रिकेट का महासंग्राम, ‘स्व. श्रीमती मीना...

कोरबा में टेनिस बॉल फ्लड लाइट क्रिकेट का महासंग्राम, ‘स्व. श्रीमती मीना जैन मेमोरियल कप 2026’ का आयोज

9
0

कोरबा में टेनिस बॉल फ्लड लाइट क्रिकेट का महासंग्राम, ‘स्व. श्रीमती मीना जैन मेमोरियल कप 2026’ का आयोज

Samachar Chhattisgarh korba.कोरबा में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेमोरियल हॉस्पिटल के तत्वावधान में टेनिस बॉल फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट ‘स्व. श्रीमती मीना जैन मेमोरियल कप 2026 (सीजन-1)’ का आयोजन 04 जनवरी से 10 जनवरी तक किया जाएगा।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेंगी और मुकाबले फ्लड लाइट में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹1,00,000 और उपविजेता को ₹51,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में शानदार ट्रॉफी, सम्मान और आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार भी रखे गए हैं। टीम एंट्री फीस ₹11,000 निर्धारित की गई है, जबकि एडवांस रजिस्ट्रेशन ₹5,000 में किया जा सकता है।

क्रिकेट प्रेमियों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और इसे क्षेत्र का एक बड़ा खेल आयोजन माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here