Home BREKING NEWS कोरबा में पहली बार निःशुल्क FibroScan सुविधा शुरू—दिसंबर 2025 में सुपरस्पेशलिटी डॉक्टरों...

कोरबा में पहली बार निःशुल्क FibroScan सुविधा शुरू—दिसंबर 2025 में सुपरस्पेशलिटी डॉक्टरों का पूरा लिस्ट जारी

113
0

कोरबा में पहली बार निःशुल्क FibroScan सुविधा शुरू—दिसंबर 2025 में सुपरस्पेशलिटी डॉक्टरों का पूरा लिस्ट जारी

Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। एम.जे.एम. हॉस्पिटल ने दिसंबर 2025 में कई सुपरस्पेशलिटी डॉक्टरों की नियमित विज़िट का शेड्यूल जारी किया है। इसके साथ ही 2 दिसंबर को कोरबा में पहली बार लिवर की जांच के लिए निःशुल्क FibroScan सुविधा भी शुरू की जा रही है। यह तकनीक लिवर की स्थिति जानने के लिए आधुनिक और सुरक्षित पद्धति मानी जाती है।

2 दिसंबर को आयोजित विशेष OPD में “स्वस्थ लिवर, स्वस्थ जीवन नशा मुक्ति जागरूकता कैंप” भी रखा गया है, जिसमें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं पेट रोग विशेषज्ञ लिवर से जुड़ी समस्याओं, नशा मुक्ति और पेट संबंधी विकारों के बारे में जागरूकता देंगे

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सुपरस्पेशलिटी विज़िट का उद्देश्य कोरबा के मरीजों को बड़े शहर गए बिना ही उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जॉइंट रिप्लेसमेंट, गैस्ट्रो, कार्डियोलॉजी, कैंसर, न्यूरो, किडनी, पेन मैनेजमेंट और यूरो सर्जरी जैसी विशेषताओं के विशेषज्ञ पूरे माह तय तिथियों पर OPD करेंगे

दिसंबर 2025 सुपरस्पेशलिटी OPD शेड्यूल

2 दिसंबर – डॉ. प्रतीक ढबालिया

जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन – रामकृष्ण केयर

हर माह के पहले रविवार को

2 दिसंबर – डॉ. चारू शर्मा

गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट एवं पेट रोग विशेषज्ञ – रामकृष्ण केयर

हर माह के पहले सोमवार को

(इसी दिन निःशुल्क FibroScan सुविधा उपलब्ध)

7 दिसंबर डॉ. निखिल जैन

पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ – नवकार हॉस्पिटल

हर माह के पहले/तीसरे रविवार को

12 दिसंबर – डॉ. अमित पडांगेकर

कैंसर विशेषज्ञ – अपोलो कैंसर सेंटर

हर माह के दूसरे बुधवार को

13 दिसंबर – डॉ. राहुल जैन

यूरो सर्जन – अपोलो हॉस्पिटल

हर माह के दूसरे शनिवार को

14 दिसंबर – डॉ. महेंद्र सामल

कार्डियोलॉजिस्ट – अपोलो हॉस्पिटल

हर माह के दूसरे रविवार को

14 दिसंबर – डॉ. समर्थ शर्मा

गैस्ट्रो एवं पेट रोग विशेषज्ञ – एलाइट हॉस्पिटल

हर माह के दूसरे रविवार को

18 दिसंबर – डॉ. नरेश देवांगन

न्यूरो सर्जन – लाइफ केयर

हर माह के तीसरे बुधवार को

19 दिसंबर – डॉ. विनय कुमार

किडनी रोग विशेषज्ञ – अपोलो हॉस्पिटल

हर माह के तीसरे शनिवार को

21 दिसंबर – डॉ. निखिल जैन

पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ – नवकार हॉस्पिटल, रायपुर

हर माह के पहले/तीसरे रविवार क

अपॉइंटमेंट व स्थान

मरीज अपनी सुविधा अनुसार समय लेकर अपॉइंटमेंट के लिए 9479118941 पर कॉल कर सकते हैं।

अस्पताल नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने, डीपी नगर कोरबा में स्थित है।

यहां 24 घंटे इमरजेंसी, ऑपरेशन और डिलीवरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं

यह पहल कोरबा जिले में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here