कोरबा में 30 जनवरी को बलिदान दिवस कार्यक्रम, मनरेगा व धान खरीदी मुद्दे पर धरना
Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर 30 जनवरी, शुक्रवार को गांधी चौक, कोरबा में प्रातः 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के साथ ही मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एवं धान खरीदी की निर्धारित तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
अध्यक्षद्वय ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, पार्षद, पूर्व पार्षद, ओबीसी, अजा, अजजा प्रकोष्ठ, सहित ब्लॉक, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




















