कोरबा: रफ्तार का कहर स्पोर्ट्स बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, यूट्यूबर की मौत, “देखें वीडियो..
कोरबा | गेरवाघाट राताखार पुल के निकट बायपास सड़क पर तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई घटनास्थल यूट्यूबर की मौत हो गई।
बताया जा रहा है की एनटीपीसी कॉलोनी रहने वाले मोहनीश कर्ष रेसर यूट्यूबर था, जो अपने स्पोर्ट्स बाइक में अलग-अलग सड़कों पर घूमते हुए मोटो ब्लॉग बनाता था। वह अपनी स्पोर्ट्स बाइक को काफ़ी तेजरफ्तार में चलाता था। दोपहर को अपने एक साथी के साथ अपने स्पोर्ट्स बाइक पर गेरवाघाट बायपास से काफ़ी तेजरफ़्तार से गुजर रहा था । इस दौरान रास्ते पर एक मोड़ पर उसकी स्पोर्ट्स बाइक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकरा इससे मोहनीश की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी अन्य घायल हो गया। जिसका असपताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है




















