Home BREKING NEWS कोरबा: सपना चौधरी शो के बाद बवाल, मारपीट और धमकी का मामला...

कोरबा: सपना चौधरी शो के बाद बवाल, मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

643
0

कोरबा: सपना चौधरी शो के बाद बवाल, मारपीट और धमकी का मामला दर्ज

 

कोरबा: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का पहली बार छत्तीसगढ़ के कोरबा आगमन हुआ, लेकिन यह दौरा उनके लिए कड़वा अनुभव बन गया।

 

Samachar Chhattisgarh Korba.मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था और हुल्लड़बाजी के चलते शो सिर्फ एक घंटे में ही समाप्त करना पड़ा। इसके बाद हालात और भी तनावपूर्ण हो गए।

 

रात में सपना चौधरी के कमरे में चार अज्ञात व्यक्ति घुसने की कोशिश की और टीम के सदस्यों को गाली-गलौज तथा गोली मारने की धमकी दी। सपना चौधरी ने आरोप लगाया कि ये लोग उनकी टीम से मारपीट करने के साथ-साथ भीड़ जुटाने का प्रयास कर रहे थे।

 

रिसोर्ट संचालक करणदीप ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि रिसोर्ट में तोड़फोड़ हुई, सीसीटीवी डीवीआर चोरी किया गया और ₹10,000 नकद की लूट हुई। कुल मिलाकर लगभग ₹7 लाख का नुकसान हुआ है।

 

एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने मीडिया से चर्चा में बताया कि सपना चौधरी के शो के बाद आयोजक समिति के कुछ विवादों के कारण यह घटना सामने आई।

 

कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सपना चौधरी और उनकी टीम सुरक्षित हैं।

 

स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं और उनका कहना है कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन प्रबंधन पर सख्त निगरानी की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here