Home BREKING NEWS कोरबा  सरबंदिया में ज़हर सेवन से मजदूर की मौत, जांच मे जुटी...

कोरबा  सरबंदिया में ज़हर सेवन से मजदूर की मौत, जांच मे जुटी है पुलिस

4
0

कोरबा  सरबंदिया में ज़हर सेवन से मजदूर की मौत, जांच मे जुटी है पुलिस

कोरबा जिले के सरबंदिया गांव में ज़हर सेवन करने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है जहाँ मृतक की पहचान मुखीराम केवट के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मुखीराम केवट ईंट भट्ठे में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रोज़ की तरह काम से लौटने के बाद उसने कथित तौर पर ज़हर का सेवन कर लिया। मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि वह टेंट लगाने के काम से बाहर गया हुआ था, जबकि उसकी मां बाजार गई थीं।

शाम करीब 7:30 बजे जब उसकी मां घर लौटीं तो उन्होंने मुखीराम को कमरे के अंदर जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। वह किसी तरह की बातचीत नहीं कर पा रहा था। इसकी सूचना तुरंत बेटे राहुल को फोन पर दी गई। राहुल जब घर पहुंचा तो कमरे में एक प्लास्टिक की थैली में “सुहाग” नामक ज़हर मिला, जिससे ज़हर सेवन की आशंका हुई जिसके बाद

परिजन  आनंद फानन मे प्राइवेट गाड़ी कर मुखीराम को रात करीब 9:30 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मौत के कारणों की पुष्टि के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here