खुद को एसपी बताकर अवैध वसूली का आरोप, उरगा थाना में ग्रामीणों का हंगामा — FIR की मांग
Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसमा, पहरीपारा में आबकारी विभाग से जुड़े लोगों पर मारपीट, अवैध वसूली और धमकी के गंभीर आरोप लगे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे आबकारी टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया कुछ घंटे बाद रात करीब 8:30 बजे गांव के नंदलाल नागशिया की मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई
ग्रामीणों का आरोप है कि मारपीट की घटना के दौरान नंदलाल नागशिया अत्यधिक मानसिक तनाव में आ गए थे, जिसके बाद उनकी मौत हुई। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं उरगा थाना पहुंचीं और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की
ग्रामीणों ने प्रमोद देवांगन और मनोज देवांगन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे खुद को एसपी बताकर महुआ शराब के नाम पर हर महीने अवैध वसूली करते थे विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया जाता था
पीड़ित दुर्गेश कुमार नगेशिया (22) ने शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर को पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें और बीच-बचाव करने आए संजय यादव को चोटें आईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है



















