छत्तीसगढ़ में 11 IAS अधिकारियों का तबादला, कोरबा को मिला नया कलेक्टर

Samachar Chhattisgarh Korba.रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं जिनमें कोरबा जिला भी शामिल है
आदेश के अनुसार कुणाल दुदावत (भा.प्र.से. 2017) को दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर पद से हटाकर कोरबा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत (भा.प्र.से. 2013) को सरगुजा जिले का कलेक्टर बनाया गया है
राज्य सरकार द्वारा जारी इस आदेश में अन्य IAS अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की मंशा जताई जा रही है। नए पदस्थ अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं
प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को राज्य शासन की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है जिसका उद्देश्य जिलों में सुचारू विकास कार्यों और बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करना है।




















