Home BREKING NEWS जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली को हार्ट अटैक, हालत नाज़ुक  डॉक्टर देवनाथ...

जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली को हार्ट अटैक, हालत नाज़ुक  डॉक्टर देवनाथ की देखरेख में उपचार जारी

42
0

जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली को हार्ट अटैक, हालत नाज़ुक  डॉक्टर देवनाथ की देखरेख में उपचार जारी

 

कोरबा। जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली को अचानक हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रज्जाक अली को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवनाथ की देखरेख में उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की मॉनिटरिंग कर रही है। परिजनों और समर्थकों की भीड़ अस्पताल परिसर में जुटी हुई है, सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

चिकित्सकों के अनुसार अगले कुछ घंटे उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। प्रशासन और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here