कोरबा 3 नवम्बर 2024/जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 का आयोजन शहर के डॉ भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम परिसर घण्टाघर चौक में 5 नवम्बर को अपराह्न 3 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन,उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। जिसमें स्थानीय कलाकारों को मौका दिए जाने के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी,अंतरराष्ट्रीय कथक कलाकार सुश्री प्रीति चंद्रा,अश्विक साव द्वारा कथक, पार्थ यादव द्वारा तबला, अनीश म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा सुगम संगीत प्रस्तुति दी जायेगी।




















