Home BREKING NEWS तीन साल में अपराध पर सख्ती, 2025 में रिकॉर्ड कार्रवाई कोरबा...

तीन साल में अपराध पर सख्ती, 2025 में रिकॉर्ड कार्रवाई कोरबा पुलिस का 2023–2025 क्राइम रिपोर्ट कार्ड जारी

121
0

तीन साल में अपराध पर सख्ती, 2025 में रिकॉर्ड कार्रवाई

कोरबा पुलिस का 2023–2025 क्राइम रिपोर्ट कार्ड जारी

 

Samachar Chhattisgarh Korba.

जिला कोरबा में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त रणनीति के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वर्ष 2023, 2024 और 2025 के आंकड़े बताते हैं कि जिले में नशा तस्करी, अवैध हथियार, साइबर अपराध, संगठित अपराध और सड़क सुरक्षा के मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई। खासतौर पर वर्ष 2025 में पुलिस ने रिकॉर्ड कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा है।

आर्म्स एक्ट:

पुलिस आंकड़ों के अनुसार आर्म्स एक्ट के तहत वर्ष 2023 में 38, वर्ष 2024 में 15 और वर्ष 2025 में 20 प्रकरण दर्ज किए गए।

आईटी एक्ट (साइबर अपराध):

साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच पुलिस ने कार्रवाई तेज की। वर्ष 2023 में 6, 2024 में 17 और 2025 में 20 प्रकरण दर्ज किए गए।

एनडीपीएस एक्ट (नशा तस्करी):

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहा। वर्ष 2023 में 15, 2024 में 44 और 2025 में 26 प्रकरण दर्ज किए गए। वर्ष 2025 में 525.616 किलो गांजा जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की गई।

अवैध शराब पर कार्रवाई (2025):

अवैध शराब के खिलाफ वर्ष 2025 में 4379 प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 33,327.67 लीटर शराब और 328 नग बीयर जब्त कर नष्ट की गई।

संगठित अपराध (BNS

111–112):

संगठित अपराध के मामलों में वर्ष 2024 में 2 और वर्ष 2025 में 38 प्रकरण दर्ज किए गए। कुल मिलाकर 40 मामलों में कार्रवाई की गई।

POCSO एक्ट:

नाबालिगों से जुड़े अपराधों में वर्ष 2024 में 189 और वर्ष 2025 में 132 प्रकरण दर्ज हुए, जिससे मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।

संपत्ति संबंधी अपराध:

संपत्ति अपराधों में बरामदगी का प्रतिशत भी बढ़ा है। वर्ष 2024 में 58.82 प्रतिशत और वर्ष 2025 में 69.76 प्रतिशत संपत्ति बरामद कर पुलिस को सफलता मिली।

PIT NDPS के तहत कार्रवाई:

नशा तस्करों पर PIT NDPS एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई करते हुए कई प्रकरणों को स्वीकृति दी गई।

सड़क सुरक्षा अभियान

वर्ष 2025 में सड़क सुरक्षा के तहत 30,704 चालान किए गए, जिससे ₹2.53 करोड़ समन शुल्क वसूला गया। इस सख्ती का असर दुर्घटनाओं में कमी के रूप में सामने आया।

तीन वर्षों के आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस की कार्रवाई लगातार मजबूत हुई है। विशेष रूप से वर्ष 2025 में नशा, साइबर अपराध, संगठित अपराध और सड़क सुरक्षा के मामलों में उल्लेखनीय सफलता दर्ज की गई है, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here