Home BREKING NEWS त्योहारों की खुशियां हर घर तक पहुंचे मंत्री लखन लाल देवांगन ने...

त्योहारों की खुशियां हर घर तक पहुंचे मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी धनतेरस दीपावली और छठ पर्व की शुभकामनाएं

34
0

त्योहारों की खुशियां हर घर तक पहुंचे मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी धनतेरस दीपावली और छठ पर्व की शुभकामनाएं

 

Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा। प्रदेश के श्रम एवं आबकारी मंत्री तथा कोरबा जिले के विधायक लखन लाल देवांगन ने कोरबा शहरवासियों सहित समस्त छत्तीसगढ़ और देशवासियों को धनतेरस छोटी दीपावली लक्ष्मी पूजा एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं

मंत्री देवांगन ने अपने संदेश में कहा कि धनतेरस और दीपावली का पर्व प्रकाश, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि आए यही उनकी कामना है

मंत्री देवांगन ने जिलेवासियों से अपील की कि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें तथा दीपावली पर पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहकर कम से कम पटाखों का उपयोग करें

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी कोरबा जिले को विकास के नए आयामों तक पहुँचाया जाएगा।

यह पर्व सबके जीवन में नई रोशनी नई ऊर्जा और खुशियों की सौगात लेकर आए। सभी को धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here