Home BREKING NEWS त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद शक्ति पुलिस टीम ने की सघन पैदल...

त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद शक्ति पुलिस टीम ने की सघन पैदल पेट्रोलिंग

10
0

त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद शक्ति पुलिस टीम ने की सघन पैदल पेट्रोलिंग

Samachar Chhattisgarh Korba.आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शक्ति जिले में कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शक्ति के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के मुख्य चौक-चौराहों पर सघन पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाया

त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, दुर्गा पंडालों, पूजा स्थलों व संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्रीय दुकानदारों, वाहन चालकों और आम नागरिकों से मुलाकात कर शांति, सौहार्द्र और आपसी सहयोग की अपील की।

थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुलिस टीमें लगातार गश्त और निगरानी में जुटी हुई हैं। किसी भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी आपत्तिजनक स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here