थाना उरगा पुलिस द्वारा देशी, विदेशी शराब परिवहन करने वाले पर की गई संयुक्त कार्यवाही।
आरोपी के कब्जे से 5.940 लीटर देशी, कीमती 3400 रूपया विदेशी शराब
प्लसर मोटर सायकल क्रमांक CG 12 BQ 3174 काले रंग कीमती 100000/-रू।
आरोपी सुनील कुमार पटेल पिता लक्ष्मी प्रसाद पटेल उम्र 24 वर्ष साकिन देवरमाल थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग.) को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर 000
Samachar Chhattisgarh Korba.पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अति० पुलिस अधीक्षक कोरबा नितिन ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भुषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा राजेश तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में देशी प्लेन शराव एवं अंगेजी शराब परिवहन करने वाले पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।
को मुखबीर की सूचना पर थाना उरगा पुलिस के द्वारा बरपाली से सण्डेल की ओर जा रही प्लसर मोटर सायकल क्रमांक CG 12 BQ 3174 के चालक को ग्राम ढनढनी के पास घेरा बंदी कर पकडा गया जिसके पास निले रंग के बैग में 180 ml देशी प्लेन शराब शोले 28 नग एवं 180 ml वाला अग्रेजी jammu शराब 05 नग देशी शराब 5.040 लीटर एवं अंग्रेजी शराब 0.900 लीटर कुल 5.940 लीटर शराब जप्त किया गया। जप्त प्लसर मोटर सायकल क्रमांक CG 12 BQ 3174 का शराब परिवान करने में उपयोग करना पाये जाने पर राजसात की कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि राजेश तिवारी के प्र.आर. 387 रामू कुर्मी, आरक्षक 464 प्रेमचंद साहु, आरक्षक 93 उमेश मैसना की सराहनीय भूमिका रही।




















