नगर निगम कोरबा में दो विभागों के लिए सलाहकार समिति का गठन
Samachar Chhattisgarh Korba.नगर निगम कोरबा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सलाहकार समितियों का गठन किया गया है।
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम कोरबा के प्रावधानों के तहत निगम अध्यक्ष एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने आज दो विभागों में सलाहकार समितियों का गठन किया है।
महापौर संजू देवी राजपूत द्वारा पूर्व में 9 विभागों के लिए एम.आई.सी. सदस्यों की नियुक्ति की जा चुकी है। इन विभागों में योजनाओं के संचालन व क्रियान्वयन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अध्यक्ष द्वारा पार्षदों को शामिल कर सलाहकार समिति बनाई गई है
समिति का उद्देश्य विभागीय कार्यों की समीक्षा, नागरिक सुविधाओं में सुधार, योजनाओं के प्रगति स्तर का मूल्यांकन तथा आवश्यक सुझाव प्रदान करना है। यह समिति प्रत्येक माह बैठक कर विभागीय कार्यों पर विस्तृत चर्चा करेगी और प्राप्त सलाह के आधार पर संबंधित प्रस्तावों एवं कार्यों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
नगर निगम प्रशासन का मानना है कि सलाहकार समिति के गठन से पार्षदों की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।




















