Featured

विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली ख़ुदकुशी, ससुराल पक्ष गिरफ्तार

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के ग्राम खैरबना में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति, देवर और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है। मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि खैरबना में रहने वाली पुष्पा साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में पता चला कि उसकी शादी 2017 में श्रीराम साहू के साथ हुई थी। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए तंग कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button