पुलिस कर्मियों के 3 बच्चों की तालाब तलाब मे डूबने से मौत, इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस परिवार शोक की लहर दौड़ पड़ी
Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जहाँ पुलिस कर्मियों के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार तीनो बच्चे रिसदी के तालाब मे नहाने के लिए गए हुए थे जहाँ नहाने के दौरान तीनो के डूबने से मौत हो गई यह घटना सुनते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी वरिष्ठ अधिकारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे ओर बचाव का कार्य शुरू किया जब तालाब से बच्चों को बाहर निकल गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी तीनो बच्चों का शव जिला चिकित्सालय के मसूरी में रखा गया है बच्चों की मौत की सूचना पर पुलिस लाईन परिवार मे शोक की लहर दौड़ पड़ी मृतक की पहचान युवराज सिंह ठाकुर, प्रिंस जगत,ओर आकाश लकड़ा के रूप मे हुई ये तीनो पुलिस कर्मियों के बेटे थे वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि वह तालाब काफी गहरा है पहले भी यह यहां हादसा हो चुका है फिर भी यहां सुरक्षा की कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं कोरबा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि को भी बच्चों को बिना निगरानी के तालाब या नदी नाले पर न जाने के लिए अपील की है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है




















