प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती मिली लाश, मामला उरगा थाना क्षेत्र की तिल्हापताई गांव का है

समाचार छत्तीसगढ़ न्यूज कोरबा/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुपातराई के तिल्हापताई गांव के जंगल में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। जिन्होंने खेत के चार पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले देखने की भीड़ लग गई। यह प्रेमी जोड़ा कहां से है अब तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है।प्रेमी जोड़े की घटना स्थल से पर्स, रुमाल मिली है, जिसके आधार पर मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी है।




















