Home BREKING NEWS बाकी मोंगरा में आधी रात कोबरा का रेस्क्यू, 11 घंटे दहशत में...

बाकी मोंगरा में आधी रात कोबरा का रेस्क्यू, 11 घंटे दहशत में रहा पूरा परिवार

18
0

बाकी मोंगरा में आधी रात कोबरा का रेस्क्यू, 11 घंटे दहशत में रहा पूरा परिवार

 

Samachar Chhattisgarh.कोरबा बाकी मोंगरा क्षेत्र में आधी रात एक कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू किया गया। पटेल परिवार पिछले करीब 11 घंटे से घर में घुसे सांप की वजह से भय और तनाव में था। बताया गया कि कोबरा घर की कोठी में रखे धान के बोरे के बीच छिपकर बैठा हुआ था, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ था।

परिवार द्वारा सांप को बाहर निकालने के कई प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 112 की मदद ली गई, हालांकि तब तक सांप घर के किसी कोने में ओझल हो गया। रात के समय जब परिवार ने उसी कमरे में दोबारा कोबरा को देखा तो सभी डर से कांप उठे।

घटना की सूचना रात करीब 10:30 बजे वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी को दी गई। सूचना मिलते ही वे कोरबा से बाकी मोंगरा पहुंचे। जिस स्थान पर कोबरा छिपा था, वहां रखा सामान सावधानीपूर्वक हटाया गया। घर में मौजूद नाग अत्यंत उग्र अवस्था में था, जिससे किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी।

जितेंद्र सारथी ने वन्यजीव रेस्क्यू प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए, बेहद सतर्कता और कुशलता के साथ कोबरा को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर थैले में बंद किया। रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

परिवार के सदस्यों ने कहा—

हम जीवन भर रेस्क्यू टीम और जितेंद्र सारथी को नहीं भूलेंगे। उन्होंने हमें बहुत बड़ी मुसीबत से बचाया।”

रेस्क्यू के बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस मौके पर जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील करते हुए कहा—

“घर में सांप दिखने पर घबराएं नहीं, हिम्मत से काम लें और तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

📞 रेस्क्यू हेल्पलाइन नंबर: 8817534455

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here