Home BREKING NEWS बालको जोन के वार्डों को 2 करोड़ 17 लाख की विकास सौगात...

बालको जोन के वार्डों को 2 करोड़ 17 लाख की विकास सौगात उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजू देवी राजपूत ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण

1
0

बालको जोन के वार्डों को 2 करोड़ 17 लाख की विकास सौगात

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजू देवी राजपूत ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण

 

Samchar Chhattisgarh Korba.नगर पालिक निगम कोरबा के बालको जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47 एवं 39 में आज 2 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की सौगात नागरिकों को मिली। इस दौरान नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया, वहीं सड़क, नाली, पेयजल व्यवस्था एवं आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।

प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहकर कार्यों का विधिवत भूमिपूजन व लोकार्पण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

25 लाख का सामुदायिक भवन हुआ लोकार्पित

वार्ड क्रमांक 47 के शिवनगर बिरसामुंडा मोहल्ला में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण उद्योग मंत्री श्री देवांगन के करकमलों से किया गया। यह भवन क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

शिवनगर बिरसामुंडा बस्ती में 30 लाख की लागत से आरसीसी नाली एवं सीसी रोड निर्माण

बालको जोन के विभिन्न स्थानों पर 1 करोड़ 4 लाख से 8 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण

वार्ड 39 में रिंग रोड से रोहित घर तक एवं रिंकी घर से विबल साहू घर तक 41.66 लाख की लागत से ओपीवीसी पाइपलाइन

वार्ड 47 के पॉलिटेक्निक कॉलेज बस्ती में 16.48 लाख की लागत से पाइपलाइन विस्तार

जनता की मांग सर्वोच्च प्राथमिकता – लखनलाल देवांगन

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि वार्डवासियों की मांग एवं आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सामुदायिक भवन की मांग रखी गई थी, जिसे पूरा करते हुए आज जनता को समर्पित किया गया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में कोरबा के विकास के लिए लगातार स्वीकृतियां मिलने की बात कही।

कोरबा के विकास के लिए सदैव तत्पर – महापौर

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन कोरबा के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों से वार्डों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि उनके भरोसे और उम्मीदों पर कभी आंच नहीं आने दी जाएगी।

रविवार को फिर होगा भूमिपूजन

उद्योग मंत्री एवं महापौर द्वारा रविवार 08 फरवरी को टी.पी. नगर जोन एवं कोरबा जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 में 87.50 लाख रुपये के पेयजल कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे टैगोर उद्यान, टी.पी. नगर में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here