बिलासपुर जिले के छठ घाटों का किया निरीक्षण: कलेक्टर, एसएसपी और निगम आयुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा

Samachar Chhattisgarh. लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जिले के प्रमुख घाटों पर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर रही। कलेक्टर संजय अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार (IAS) ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ कई राजपत्रित अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर की गई सुरक्षा साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था बैरिकेडिंग और यातायात नियंत्रण की स्थिति का बारीकी से जायज़ा लिया कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित रहें
एसएसपी रजनेश सिंह ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतर्कता और भीड़ नियंत्रण के दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा कि घाटों पर आने-जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल और ट्रैफिक जवान तैनात रहें ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो
नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने निगम अमले को घाटों की स्वच्छता प्रकाश और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख घाटों पर लाइटिंग अस्थायी शौचालय महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं




















