महापौर ने छत्तीसगढ़ी डिजनीलैंड मेला का फीता काटकर किया शुभ आरंभ,सभापति सहित पार्षद दल भी रहे मौजूद
कोरबा। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बुधवारी बाजार स्थित मेला ग्राउंड में छत्तीसगढ़ी डिजनीलैंड मेला का आयोजन किया जा रहा है। शहर के मध्य स्थित बुधवारी बाजार मेला ग्राउंड में सबसे बड़े छत्तीसगढ़ी डिजनीलैंड मेला का गुरुवार की देर रात कोरबा नगर पालिका निगम की महापौर संजू देवी राजपूत ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया।
इस मौके पर नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, रवि चंदेल, किशन केवट,मुकुंद सिंह कंवर, नगर निगम के एमआईसी मेंबरों, पार्षदों, मेला संचालक कुलदीप ताम्रकार
उद्घाटन के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे. छत्तीसगढ़ी डिजनीलैंड मेला के मुख्य द्वार को काफी आकर्षक ओर लाइट से सजाया गया है जो पूरे शहर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेला प्रबंधक कुलदीप ताम्रकार ने बताया कि हमारे मेले में सबसे बड़ी बात यह है कि यहां बड़े-बड़े और आकर्षक झूले लगे हैं।मेले में बच्चों के खेलने के लिए घूमने के लिए अनेकों चीजों की उपलब्धता है। मेला संचालक ने बताया कि हमारे मेले में कम से कम 100 से ऊपर स्टाल लग रहे हैं। हमारे मेले में कई शहरों से विभिन्न प्रकार की दुकान आ रही है। मेले में अलग-अलग प्रकार के झूले लगाए हैं। बच्चों के लिए मोटरसाइकिल समेत कई झूले हैं। उन्होंने बताया कि मेला की टाइमिंग शाम 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक की होगी। यह मेल 45 दिनो तक चलेगा। गौरतलब हो कि यहां रशियन झूले, तारामची, नाव, ड्रैगन,ट्रेन, ब्रेक डांस, टोरा- टोरा, मिकी माउस के अलावा कई आकर्षक झूले हैं। साथ ही यहां खाने पीने के स्टाल भी लगाए गए हैं। मेला संचायक ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पर फायर एक्सटिंग्विशर साथ ही साथ चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। निजी गार्ड भी लोगों के निगरानी में लगे हुए हैं।




















