Home Social महिला मोर्चा, कोरबा मंडल की मंडल अध्यक्ष शीतला विश्वकर्मा भी हो सकती...

महिला मोर्चा, कोरबा मंडल की मंडल अध्यक्ष शीतला विश्वकर्मा भी हो सकती हैं महापौर की प्रबल दावेदार।

4
0

महिला मोर्चा, कोरबा मंडल की मंडल अध्यक्ष शीतला विश्वकर्मा भी हो सकती हैं महापौर की प्रबल दावेदार।

 

शीतला विश्वकर्मा प्रारम्भ से ही भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता रही हैं। पहले मंडल महामंत्री और फिर मंडल अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

 

*एक गरीब परिवार से आने वाली महिला जो आज स्वक्षता कर्मी होने के साथ साथ पार्टी के दायित्वों का निर्वहन कर्मठता से करना ही उनकी पहचान रही है।*

 

उन्होंने एक शिक्षक के तौर पर बाल श्रमिक विद्यालय में 2008 से 2014 तक संघ के एक विद्यालय में अध्यापन का कार्य किया है। उसके पश्चात आज पर्यंत तक *स्वक्षता दीदी* का कार्य स्लम क्षेत्रों में निरंतर करती आ रही श्रीमती शीतला विश्वकर्मा भाजपा से महापौर की टिकट के लिए एक उपयुक्त और प्रबल दावेदार हैं।

 

धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर निरंतर हिंदुत्व विचारधारा को बढ़ाने का कार्य इनके द्वारा प्रारम्भ से ही किया जा रहा है और वर्तमान में हिन्दू जागरण मंच के जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर कर्मठता से पूरे क्षेत्र में कार्य करते हुए इन्होंने हिंदुत्व के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

 

एक गरीब और कर्मठ महिला को आगे लाकर महापौर का चुनाव लड़वाना भारतीय जनता पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। इससे गरीबों के लिए कार्य करने की नरेंद्र मोदी जी का सपना पूर्ण होते हुए दिख रहा है।