Home BREKING NEWS यातायात पुलिस कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार पुलिस की तलाश...

यातायात पुलिस कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार पुलिस की तलाश जारी

309
0

यातायात पुलिस कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी फरार पुलिस की तलाश जारी

Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा शहर में पदस्थ एक यातायात पुलिस कर्मी हेमंत चंद्र पर एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है पीड़िता ने इस संबंध में सीएसईबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी पुलिस कर्मी के बीच पहले से जान-पहचान थी महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं आरोप है कि हेमंत चंद्र ने गलत नियत से उसे अपने जाल में फंसाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिस कर्मी भी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है

नगर पुलिस अधीक्षक  भूषण एका ने बताया कि महिला की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here