रतनपुर पहुँच कर उपमुख्यमंत्री साव को जन्मदिन की हितानंद ने दी शुभकामनाएँ
हितानंद ने डस्टबीन वितरण कार्य जन्मदिन के शुभ अवसर पर शुरुआत की
Samachar Chhattisgarh Korba.छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला के प्रभारी मंत्री अरुण साव के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने महामाया मंदिर रतनपुर के प्रांगण में पूजा अर्चना की, साथ ही साव का महामाला से स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की, इस दौरान श्री साव की धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव भी उपस्थित रहीं | श्री अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से कोरबा आने हेतु आग्रह भी किया जिसे श्री साव ने सहर्ष स्वीकारते हुए जल्द ही कोरबा प्रवास पर आने का आश्वासन भी दिया | इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता सुमित तिवारी, लोकेश्वर चौहान , महामंत्री जयनंद राठौर जी, उपाध्यक्ष मनोज भार्या उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल द्वारा अपने वार्ड 43 कैलाश नगर में स्वच्छता संदेश पहुंचाने हेतु डस्टबिन वितरण का कार्यक्रम भाजपा बालको मंडल के पदाधिकारियों के साथ रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम मंदिर बालको नगर से हुई। जहां से सभी मंडल पदाधिकारियों के साथ हितानंद अग्रवाल ने डस्टबिन वितरण करना प्रारंभ किया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने कैलाश नगर बस्ती के प्रत्येक घर जाकर डस्टबिन प्रदान किया एवं स्वच्छता का संदेश दिया। सभी लोगों ने प्रत्येक घर जाकर लोगों से अपने घर का कचरा अन्यत्र ना फेंकने एवं कचरा वाली गाड़ी को ही कचरा देने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता सुमित तिवारी, लोकेश्वर चौहान, मंडल पदाधिकारियों में महामंत्री जय राठौर एवं संपत यादव, उपाध्यक्ष मनोज भार्या एवं रेणु प्रसाद, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, माहेश्वरी गोस्वामी, मीणा डहरिया, आशुतोष तिवारी, ओम प्रकाश जायसवाल एवं अन्य कार्यकर्ता गण शामिल रहे।
साथ ही,उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए शाम 5:00 बजे से स्टेट बैंक के पास हनुमान मंदिर मे भजन कीर्तन, हवन एवं भंडारा का आयोजन भी हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में बालको मंडल द्वारा किया गया |




















