शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार,
Samachar Chhattisgarh Korba.थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के गंभीर मामले में की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकरण की पीड़िता ने थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में पीड़िता ने आरोपी ओमप्रकाश प्रजापति, पिता मुरलीधर प्रजापति, उम्र 28 वर्ष, निवासी दुर्गा चौक पुराना, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़ (छत्तीसगढ़) पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता के कथन, गवाहों के बयान, घटना स्थल का निरीक्षण, दस्तावेजी साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्य (मोबाइल और सीन ऑफ क्राइम यूनिट) एकत्र किए। जांच में आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे 19 जनवरी 2026 को सुबह 11:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ घटित घटना को स्वीकार किया है। विवेचना अभी जारी होने और आवश्यक पूछताछ शेष रहने के कारण पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर 28 जनवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड की मांग की गई है।
कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर कठोर और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।




















