Home BREKING NEWS शारदा विहार वैभव होम्स कॉलोनी में रात का उत्पात—अज्ञात युवक ने 17...

शारदा विहार वैभव होम्स कॉलोनी में रात का उत्पात—अज्ञात युवक ने 17 कारों के शीशे तोड़े, मोहल्ले में दहशत

523
0

शारदा विहार वैभव होम्स कॉलोनी में रात का उत्पात—अज्ञात युवक ने 17 कारों के शीशे तोड़े, मोहल्ले में दहशत

मानिकपुर चौकी क्षेत्र के शारदा विहार स्थित वैभव होम्स कॉलोनी में देर रात एक बड़ी घटना सामने आई।

Samachar Chhattisgarh Korba.मिली जानकारी के अनुसार वैभव सोसायटी के अध्यक्ष वैभव पांडे ने बताया कि देर रात

एक अज्ञात युवक ने बाउंड्री वॉल से कूदकर अंदर आया ओर अचानक पार्किंग एरिया में खड़ी कारों पर राड से तोड़फोड़ की।

कुछ ही मिनटों में 17 – 18 गाड़ियों के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए।

वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को बाहर निकलकर देखने या आरोपी को पकड़ने का मौका नहीं मिला।

घटना के बाद युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

सुबह जब कॉलोनी निवासी अपनी-अपनी कारों के पास पहुंचे तो टूटे शीशे और बिखरे सामान को देखकर हैरान रह गए

कई वाहनों के अंदर तक पत्थर जाकर नुकसान पहुंचा था, जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए।

निवासियों ने रात की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

लोगों का कहना है कि कॉलोनी में

घटना के बाद तनाव का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

निवासियों ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here