Home Social शासकीय उचित मूल्य दुकानों का 12 माह से नहीं मिला कमीशन राशि...

शासकीय उचित मूल्य दुकानों का 12 माह से नहीं मिला कमीशन राशि व बारदानों राशि ना मिलने दुकान संचालकों ने की शिकायत,कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञाप

32
0

शासकीय उचित मूल्य दुकानों का 12 माह से नहीं मिला कमीशन राशि व बारदानों राशि ना मिलने दुकान संचालकों ने की शिकायत,कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञाप

 दुर्गेश मरावी की रिपोर्ट

कोरबा – जिले के सरकारी उचित मूल्य दुकान संचालक कमीशन नहीं मिलने से परेशान हैं। कमीशन नहीं मिलने से दुकान संचालक विरोध पर उतर आए हैं। दुकान संचालकों ने 2 अप्रैल मंगलवार को कलेक्टोरेट में राशन दुकान संचालक अपनी मांगों को लेकर पहुंचे एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, दुकान संचालकों का कहना है कि कमीशन राशि व बारदानों की राशि विगत 12 माह से नान के कर्मचारी व अकाउंटेंट बजरंग कसेर द्वारा रोका गया है तथा पाली खाद्य निरीक्षक अधिकारी द्वारा सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों का खाता विवरण सत्यापित करके नान ऑफिस पहले भी भेजा जा चुका है,जो नान के संज्ञान में हैं फिर भी दुकान संचालकों का कमीशन राशि लंबित हैं, लगभग 12 महीने गुजर गए लेकिन कमीशन का कहीं कोई ठिकाना नहीं है। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। परिवार का भरण पोषण मुश्किल भरा हो गया है । ज्ञापन देने आए दुकान संचालकों ने कहा कि 6 अप्रैल तक कमीशन की राशि मिल जाती है तो सुचारू रूप से दुकान संचालित रहेगी,अन्यथा पाली ब्लॉक के सभी दुकान संचालकों द्वारा चावल उत्सव नहीं मनाया जाएगा और पूर्ण रूप से सभी दुकानें बंद रहेंगी। राशन कार्ड धारियों को राशन नहीं मिलने पर दुकान संचालकों की जिम्मेदारी नहीं रहेगा।