Home Social शासकीय माध्यमिक शाला गुरसिया में बाल दिवस समारोह का सफल आयोजन

शासकीय माध्यमिक शाला गुरसिया में बाल दिवस समारोह का सफल आयोजन

35
0

 

शासकीय माध्यमिक शाला गुरसिया में बाल दिवस समारोह का सफल आयोजन

 

Samachar Chhattisgarh Korba.शासकीय माध्यमिक शाला गुरसिया में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू  की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इसके पश्चात विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही विद्यार्थियों के लिए विशेष भोजन व्यवस्था भी की गई, जिसका सभी बच्चों ने आनंद लिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साहपूर्ण और आनंदमय वातावरण बना रहा तथा बच्चों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान पाठक  अनुपमा एक्का द्वारा किया गया। आयोजन में श्रीमती रमता तंबर,  यशवंत पाल, भोइयां तथा श्री धनश्याम का सराहनीय सहयोग रहा।

शासकीय माध्यमिक शाला गुरसिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here