
श्वेता हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद ग्रामीण ने कलेक्टर कार्यालय के गेट के सामने धरने पर बैठे
Samachar Chhattisgarh.कोरबा जिले मे संचालित श्वेता हॉस्पिटल में हुई प्रसुता महिला की मौत पर काफी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय के गेट के सामने धरने पर बैठे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग लेकर गोढ़ी, बेन्दरकोन और आसपास के गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए उनकी मांग है कि घटना की निष्पक्ष हो जांच हेतु बनी जांच समिति में जिले के बाहर के अधिकारियों को शामिल की जाए ताकि जांच निष्पक्ष हो
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि पूर्व में भी अस्पताल में कई प्रसूति महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है
अस्पताल प्रसाशन पर लगे लापरवाही के आरोप पर एसडीएम ने परिजनों को आश्वाशन दिया कि जांच निष्पक्ष होगी
परिजनों ने कहा कि अगर जांच 10 दिनों के भीतर नही हुआ तो हम उग्र आंदोलन करेंगे जिसके जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा




















