सजग कोरबा के तहत की गयी कार्यवाही।
सायबर सेल कोरबा एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति देशी शराब दुकान रामपुर के पास नशे कि हालत मे है तथा उनके पास एक पिस्टलनुमा हथियार रखे है इसकी सूचना पर तत्काल सायबर सेल सिविल लाईन रामपुर की टीम मौके पर रवाना होकर घेराबंदी कर आरोपी को घर दबोचा गया।आरोपी मनोज यादव निवासी सिंचाई कालोनी का रहने वाला है तथा दूसरा आरोपी दिनेश सोनी भदरापारा निवासी है जो कि पूर्व मे गंभीर अपराधों के आरोपी है जिसमे आरोपी मनोज यादव चौकी मानिकपुर के हत्या के मामले मे आजीवन कारावास का सजायाप्ति है जो कि बिलासपुर सेंट्रल जेल से जमानत पर है। जिनके कब्जे से 01 नग लोहे का पिस्टलनुमा 7.65 एमएम का देशी हथियार तथा 04 नग जिंदा कारतूस बरामद कर आरोपियों को आर्मस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।





















