साइबर सेल कोरबा एवं थाना बांगो की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक ड्राइवर से लूटपाट करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Samachar Chhattisgarh.ट्रक ड्राइवर और हेल्पर से लूटपाट करने वाले आरोपियों में से 02 को पुलिस ने गिरफ्तार किया ,घटना में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार क्रमांक CG-12-AS-9233 को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है
टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए एवं कार के टूटे हुए पीछे के शीशे को आधार मानते हुए कोरबा क्षेत्र के गाड़ी मरम्मत करने वालों को सूचित किया गया।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर टीपी नगर स्थित एक दुकान में शीशा बदलवाने आई सफेद जेस्ट कार की पहचान की गई। मौके पर पुलिस ने दबिश देकर विवेक सिंह उर्फ दादू को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में घटना को स्वीकार किया। अभी तक आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार एवं 1600 रुपए नगद जप्त किए है बाकी अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है।
उसकी निशानदेही पर सुमित रजक को भी गिरफ़्तार किया गया, जिसने पूछताछ में अपराध में संलिप्तता स्वीकार की ।
दो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है




















