Home BREKING NEWS सीएम के कार्यक्रम में मीडिया की उपेक्षा, जमीन पर बैठकर कवरेज करने...

सीएम के कार्यक्रम में मीडिया की उपेक्षा, जमीन पर बैठकर कवरेज करने को मजबूर हुए पत्रकार

175
0

सीएम के कार्यक्रम में मीडिया की उपेक्षा, जमीन पर बैठकर कवरेज करने को मजबूर हुए पत्रकार

 

Samachar Chhattisgarh Korba कोरबा जिले में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था का मामला सामने आया है। पूजा एवं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मीडिया कर्मियों के लिए बैठने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके चलते पत्रकारों को जमीन पर बैठकर ही कार्यक्रम का कवरेज करना पड़ा।

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में दूर-दराज से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि कवरेज के लिए पहुंचे थे। लेकिन आयोजन स्थल पर मीडिया के लिए निर्धारित स्थान न होने से उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कैमरा, माइक और अन्य तकनीकी संसाधनों के साथ जमीन पर बैठकर समाचार संकलन करना पत्रकारों की मजबूरी बन गई।

मीडिया कर्मियों का कहना है कि वे किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं करते, लेकिन न्यूनतम सम्मान और बैठने की व्यवस्था हर सरकारी कार्यक्रम में अनिवार्य होनी चाहिए। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और ऐसे महत्वपूर्ण आयोजनों में उनकी भूमिका बेहद अहम होती है।

कार्यक्रम के दौरान वीआईपी, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए तो समुचित व्यवस्था नजर आई, लेकिन मीडिया के लिए स्थान न होना आयोजन समिति और प्रशासनिक समन्वय पर सवाल खड़े करता है।

इस अव्यवस्था को लेकर स्थानीय पत्रकारों में नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते मीडिया व्यवस्था पर ध्यान दिया जाता, तो ऐसी स्थिति से आसानी से बचा जा सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here