सीएसईबी चौकी क्षेत्र में अवैध पार्किंग से बिगड़ी व्यवस्था ट्रैफिक जाम और अफरा-तफरी से लोग परेशान
Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पास अवैध पार्किंग की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है मुख्य सड़क किनारे अनियंत्रित तरीके से वाहनों की पार्किंग के कारण इस इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई भी व्यक्ति अपनी गाड़ी सड़क के बीचों-बीच खड़ी कर चला जाता है, जिससे वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
दुकान संचालकों ने बताया कि अक्सर ग्राहक अपनी गाड़ियाँ सड़क पर ही छोड़कर खरीदारी करने चले जाते हैं, जिससे दुकान में आने-जाने वाले अन्य लोगों को दिक्कत होती है। कई बार तो स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि ट्रैफिक पूरी तरह ठप पड़ जाता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में यातायात पुलिस की मौजूदगी बहुत कम रहती है। बिना किसी नियंत्रण के वाहन पार्क होने से न केवल अव्यवस्था फैल रही है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सीएसईबी चौकी क्षेत्र में नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए और अवैध पार्किंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और सड़कें सुगम बन सकें
क्षेत्रवासियों ने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करनी बनाए जाएं ताकि सड़क पर किनारे जाम की स्थिति ना हो




















