Home BREKING NEWS सोने जा रहा था परिवार अचानक दरवाजे पर हुई दस्तक…देखते ही उड़ी...

सोने जा रहा था परिवार अचानक दरवाजे पर हुई दस्तक…देखते ही उड़ी नींद, दहशत में परिवार

2
0

सोने जा रहा था परिवार अचानक दरवाजे पर हुई दस्तक…देखते ही उड़ी नींद, दहशत में परिवार

Samachar Chhattisgarh . कोरबा के रजगामार क्षेत्र में एक परिवार की जान उस समय बच गई जब घर में घुसे ज़हरीले सांप को वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने समय पर रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र के ओमपुर बस्ती में निवारसात घर मे सूरज कुमार का परिवार सोने की तैयारी कर रहा था, तभी दरवाज़े पर एक जहरीला साप कुण्डली मारकर दरवाजा के पीछे बैठा हुवा था.

इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया. सूरज की मां उस वक़्त कमरे में अकेली थीं, और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा. लेकिन डर के आगे हिम्मत खड़ी थी उन्होंने पास में रखा एक डंडा लिया और कोने में डटकर खड़ी रहीं, जब तक कि मदद नहीं पहुंची.

सूरज और पड़ोसियों ने फौरन वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी. बिना वक्त गंवाए, जितेंद्र और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंचे और विषैले अहिराज सांप को बेहद सावधानी से रेस्क्यू किया. सांप को पकड़ने के बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.