हृदय स्थल घंटाघर चौक में पसरा अंधेरा – रोशनी की आस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा
Samachar Chhattisgarh Korba.हृदय स्थल घंटाघर चौक में पसरा अंधेरा – रोशनी की आस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा
कोरबा। शहर का हृदय स्थल कहे जाने वाले घंटाघर चौक आज अपनी पुरानी पहचान धीरे-धीरे खोता चला जा रहा है जहाँ चौक के मध्य
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा इस्थापित की गई है जो इस समय अंधेरे में डूबी हुई है जो आप
तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि प्रतिमा के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से प्रतिमा काफी दिनों से अंधेरे में डूबी हुई है जो दुकानों की हल्की रोशनी ही किसी तरह इस ऐतिहासिक प्रतिमा को उजाला देती है
नगर निगम ने इस चौक को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर प्रतिमा स्थापित किए गए है लेकिन नगर निगम की रखरखाव की कमी के कारण अब हालात बिल्कुल विपरीत हो गई है जहाँ प्रतिमा के सामने जो लाइट लगई है वह काफी लंबे समय से बंद पड़े हुए हैं जिससे चौक की सुंदरता और उपाध्याय जी की प्रतिमा की गरिमा दोनों पर असर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगो ने बातया कि नगर निगम को जल्द ही इस दिशा में कदम उठाना चाहिए ताकि शहर का यह प्रमुख स्थल फिर से रोशनी से अपनी पहचान वापस पा सके।




















