बालको क्षेत्र में एक बार फिर हुवा खून से रोड लाल जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी भरे ऑटो को मारी टक्कर जहाँ ऑटो चालक सहित यात्री गंभीर रूप से घायल
बालको क्षेत्र परसा भाटा के पास तेज रफ्तार टेलर ने यात्री से भरे ऑटो को मारी टक्कर ऑटो चालक सहित यात्री हुए गंभीर रूप से घायल घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया जहां उनका उपचार जारी है
बालको क्षेत्र में एक बार फिर ट्रेलर और ऑटो में हुई भिड़ंत, बालको रोड में होनें वाले सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। यह घटना परसाभाटा नवधा पंडाल शनिवार की शाम लगभग 4:00 की बताई जा रही है जहां पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सवार लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में छोटे-छोटे बच्चों को अधिक गंभीर चोट लगी हुई है, बच्चों बुरा हाल ये सभी एक ही परिवार के हैं, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा।




















